प्रेशर हॉर्न लगे दो वाहनों के चालान, मैक्स और बाइक सीज
चंपावत। टनकपुर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर दो वाहनों को सीज कर दिया। इस दौरान प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न लगे दो वाहनों के चालान कर दो हजार रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।
15 अक्टूबर को टनकपुर बाजार क्षेत्र में पुलिस ने ओवरस्पीड और प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न के खिलाफ अभियान चलाया। जांच के दौरान प्रेशर हॉर्न लगे दो वाहनों से इन्हें उतरवाया गया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इसके अलावा यातायात नियमों के उल्लंघन पर एक मैक्स वाहन और एक मोटरसाइकिल सीज की गई।
पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सकता है।

More Stories
लोहाघाट में 2.47 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने की कार्रवाई
टनकपुर में मीडिया सेंटर का निर्माण तेज करने के निर्देश डीएम ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण
डीएम ने टनकपुर तहसील का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश