September 1, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

एसओजी और पुलिस ने नेपाली नागरिक को 43 अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ पकड़ा

Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत पुलिस का नशे के कारोबार पर सटीक वार, 43 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
संवाददाता चम्पावत।
पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में एसओजी और बनबसा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को 43 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपदभर में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 31 मई को क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेनवाल के पर्यवेक्षण तथा एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट के नेतृत्व में गठित टीम ने बनबसा क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली, जिसके कब्जे से 43 अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। बरामद इंजेक्शनों में 23 बुप्रेनॉर्फिन हाइड्रोक्लोराइड तथा 20 प्रोमेथाजीन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन शामिल हैं। पुलिस ने मौके से एक डिस्कवर मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि सिंह भाट (32) पुत्र भैरव सिंह, निवासी गोवरिया ओडा नंबर-18, भीमदत्त नगरपालिका, महेन्द्रनगर (नेपाल) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अब नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।
पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट (प्रभारी एसओजी)
उपनिरीक्षक निर्मल सिंह लटवाल
अपर उपनिरीक्षक गणेश सिंह विष्ट
कांस्टेबल कुलदीप सिंह
कांस्टेबल विक्रम सिंह शामिल रहे।

शेयर करे