चम्पावत पुलिस का नशे के कारोबारियों पर शिकंजा, 14.25 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
चम्पावत। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चम्पावत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। टनकपुर कोतवाली पुलिस ने 14.25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद भर में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में टनकपुर पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान पूर्णागिरि राइस मिल के पीछे स्थित एक खाली प्लॉट के पास पुलिस ने गौरव कुमार उर्फ गुड्डू (38) पुत्र राम सजीवन निवासी वर्मा लाइन, वार्ड नंबर-3, टनकपुर को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 14.25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली टनकपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत आपराधिक इतिहास रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक तेज कुमार, हेड कांस्टेबल कमल कुमार तथा कांस्टेबल दीपक सिंह शामिल रहे।

More Stories
प्रेशर हॉर्न लगे दो वाहनों के चालान, मैक्स और बाइक सीज
लोहाघाट में 2.47 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने की कार्रवाई
टनकपुर में मीडिया सेंटर का निर्माण तेज करने के निर्देश डीएम ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण