September 1, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर में खेल महाकुम्भ-2026 का शुभारम्भ, विजेताओं को मिलेंगे 11 करोड़ के पुरस्कार

Dukan Ad
Dukan Ad

टनकपुर में खेल महाकुम्भ-2026 का शुभारम्भ, विजेताओं को मिलेंगे 11 करोड़ के पुरस्कार

चंपावत/टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ किया। उन्होंने उत्कृष्ट खिलाड़ी गहना महर को मशाल सौंपकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल महाकुम्भ गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। इस वर्ष विजेता खिलाड़ियों को डीबीटी के माध्यम से करीब 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करने के लिए खेल सुविधाओं और खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों से खेल भावना और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Bखेल महाकुम्भ के तहत 1 से 10 सितंबर तक न्याय पंचायत, 11 से 20 सितंबर तक विधायक, 21 से 30 सितंबर तक सांसद चैम्पियनशिप तथा 10 से 30 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न आयु वर्गों के बालक-बालिकाओं, महिलाओं और दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रतिभाग का अवसर मिलेगा।

शेयर करे