April 25, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

देवीधुरा महोत्सव के उद्घाटन पर शिक्षक पान सिंह मेहता का भजन *जै हो बाराही माता*डीएम और मंदिर कमेटी ने किया रिलीज

चंपावत /देवीधुरा। मां बाराही धाम देवीधुरा में असाड़ी कौतिक रक्षाबंधन बग्वाल मेला 5 अगस्त 2025 को सांगी पूजन के साथ शुरू हो गया है।

इस अवसर पर जिला अधिकारी चंपावत तथा वाराही मंदिर कमेटी ने संयुक्त रूप से पान सिंह मेहता व उनकी सुपुत्री रश्मि मेहता द्वारा रचित माँ वाराही के भजन *जै हो बाराही माता* को रिलीज किया।

मेहता ने मंदिर में यह भजन गाकर सभी को माँ की भक्तिरस में नाचने को मजबूर कर दिया।
माँ वाराही के इस सुंदर भजन को कानीकोट के पान सिंह मेहता (शिक्षक) द्वारा अपने स्वरों से सजाया है।
बताते चलें कि पान सिंह मेहता वर्तमान में नैनीताल जनपद में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
उन्होंने बताया गया कि इस भजन में माँ के प्रांगण में रक्षाबंधन के दिन खेली जाने वाली बग्वाल के विशेष उल्लेख किया गया है और माँ की शक्ति पीठ,कलुवा बेताल,भीमशीला तथा माँ के मायके मचवाल में स्थित मुचकुंद ऋषि आश्रम जाने की महिमा का गुणगान करते हुए भक्तों की माँ के प्रति आस्था और माँ के चमत्कार के बारे मे बताया है।पान सिंह मेहता ने बताया कि मां वाराही के आशीर्वाद से यह खूबसूरत भजन बन पाया और मां के ही आदेश पर आज उनके ही प्रांगण खोलीखांड दुबाचौड़ में गाने का अवसर भी मिला जिसको लेकर हुए मेहता स्वयं को भाग्यशाली मानते हैं और बार-बार मां बाराही को नमन कर रहे हैं। मेहता ने बताया कि भक्तगण माँ वाराही के इस भजन को उनको यूट्यूब चैनल Pan Singh Mehta से सुन सकते हैं।
सुप्रसिद्ध बग्वाल मेला जिसे पाषाण युद्ध और वर्तमान में फल व फूलों की बग्वाल के रूप में जाना जाता है,की महिमा का उल्लेख किया गया है।
मेहता ने बताया कि माँ के आदेश पर ही कई वर्षों के इंतजार के बाद आज यह सुअवसर आ पाया है। मेहता की माँ के प्रति अटूट श्रद्धा रही है उन्होंने यही देवीधुरा इंटर कॉलेज से इंटर तक पढ़ाई भी की है।

मंदिर कमेटी द्वारा उनके भजन को सराहा गया है मंदिर कमेटी की अध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि माँ का यह भजन बहुत ही सुंदर और कर्णप्रिय बना है जो लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ेगा मंदिर के पीठाचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी ने कहा कि यह भजन बेहतरीन लय, ताल के साथ सुंदरतम स्वरों में गाकर पान सिंह मेहता ने चार-चांद लगा दिए हैं। शिक्षक रज्जन कफल्टिया ने कहा है कि इस भजन को सुनकर वाकई माँ के प्रति अंदर से जुड़ाव को महसूस किया जा सकता है और आनन्द की अनुभूति हो रही है।
आज यह भजन मां बाराही के प्रत्येक भक्त के कंठ से गुंजायमान हो रहा था ।

पान सिंह मेहता के द्वारा गाए गए इस भजन को नंदा स्टूडियो हल्द्वानी से रिकॉर्ड किया गया है और कैमरामैन के रूप में केदारनाथ के दीपक चम्याल ने बेहतरीन वीडियो के माध्यम से चार चांद लगा दिए हैं। इस भजन को दीपक कंडवाल जी ने संगीत दिया है और अनीता द्वारा एडिटिंग कर इसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा दिया है।

देवीधुरा मेले के प्रत्येक कौतक्यार के मुंह से यह भजन पूरे देवीधुरा में गूंज रहा था।

मोहन सिंह बिष्ट,रोशन लमगड़िया,नरेंद्र लड़वाल,रज्जन कफल्टिया,भारत जोशी,चंद बिष्ट,दीपक चम्याल,कीर्ति बल्लभ जोशी,नरेंद्र गोश्वामी,खुशाल रावत,राजेन्द्र बिष्ट ,बिपिन जोशी,भावना आर्याआदि मौजूद रहे ।

भजन के बोल-
जै हो वाराही माता , त्येरी मैं आज पूजा करूलो
खोलीखांड दुबाचौड आज ,चार खामों बग्वाल देखुलो।

शेयर करे