October 3, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का शाल ओढ़ाकर किया स्वागत

Dukan Ad
Dukan Ad

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का शाल ओढ़ाकर किया स्वागत
लोहाघाट। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के लोहाघाट पहुंचने पर ग्राम प्रधान संगठन के महामंत्री नवीन जोशी ने अपने होटल लोहाघाट रेजेंसी में शाल ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान मंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।
नवीन जोशी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और सरकार के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान तथा विकास कार्यों को गति देने की अपेक्षा भी जताई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, डॉ. नवीन पंत, मुकेश जोशी, घनश्याम जोशी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्राम प्रधान मौजूद रहे। सभी ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास में सहयोग की अपेक्षा जताई।

शेयर करे