ग्राम लफड़ा में गुलदार का आतंक, बैल को बनाया निवाला
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को मुआवजे का दिया आश्वासन, ग्रामीणों ने शीघ्र आर्थिक सहायता देने की उठाई मांग
चंपावत। जिले के ग्राम लफड़ा में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह गुलदार ने गांव निवासी नितराम के बैल पर हमला कर उसे मार डाला। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
पशु पर गुलदार के हमले की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। विभागीय कर्मचारियों ने पीड़ित नितराम को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों के अनुसार नितराम बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं और पशुधन का नुकसान उनके लिए बड़ी आर्थिक क्षति है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में भय बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। कांग्रेस कमेटी संगठन सचिव कमल सिंह बिष्ट ने वन विभाग से शीघ्र गुलदार को पकड़ने की मांग की।
#Champawat #LeopardAttack #गुलदार_का_आतंक #लफड़ा #वनविभाग #चंपावत_न्यूज #ग्रामीणों_की_मांग #Wildlife

More Stories
हिंग्ला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण को मिले 48.41 लाख रुपये
भाई दूज पर 11 नवंबर को अवकाश का आदेश फर्जी, शासन ने किया खंडन
एसएसबी जवानों ने धूमधाम से मनाई दीपावली, नेपाल एपीएफ के साथ साझा की मिठाइयां