November 9, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

भाई दूज पर 11 नवंबर को अवकाश का आदेश फर्जी, शासन ने किया खंडन

भाई दूज पर 11 नवंबर को अवकाश का आदेश फर्जी, शासन ने किया खंडन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा कूटरचित आदेश, शासन ने आमजन से अफवाहों से बचने और आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की

चम्पावत, 09 नवंबर। भाई दूज के अवसर पर 11 नवंबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा आदेश फर्जी है। उत्तराखंड शासन ने इस आदेश का खंडन करते हुए इसे कूटरचित और निराधार बताया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव राजेन्द्र कुमार ने सोमवार, 09 नवंबर को जारी पत्र में स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा 11 नवंबर को भाई दूज के अवकाश का आदेश शासन की ओर से जारी नहीं किया गया है।

शासन के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 17 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना संख्या 1457 के माध्यम से 19 अक्टूबर को महानवमी का अवकाश घोषित किया गया था। इसी अधिसूचना में कथित तौर पर बदलाव कर 11 नवंबर को भाई दूज का अवकाश घोषित किए जाने का फर्जी आदेश तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है।

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के महानिदेशक ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से इस फर्जी आदेश का खंडन प्रसारित किया है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि अवकाश से संबंधित किसी भी सूचना की पुष्टि शासन के आधिकारिक माध्यमों से ही करें। बिना सत्यापन के सोशल मीडिया पर प्रसारित आदेशों को आगे साझा न करें।

शासन ने स्पष्ट किया है कि वायरल आदेश पर भरोसा न करें और भ्रामक सूचनाओं से बचें।

शेयर करे