कार्तिक अमावस्या पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने जलाए दीप, मां पूर्णागिरि से की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना
चंपावत। दीपावली के पावन पर्व पर प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्तिक अमावस्या के अवसर पर आठ नवंबर की शाम मंदिर परिसर को दीपों और रंग-बिरंगी फूलों की झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर में जलते दीपों की रोशनी और फूलों की सजावट ने पूरे धाम को भक्तिमय और आकर्षक स्वरूप प्रदान किया।
इस अवसर पर मंदिर समिति, पुजारी समाज और दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि के दरबार में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली मनाई। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्र की उन्नति की कामना की।
मंदिर के मुख्य परिसर के साथ प्राचीन धूनी स्थल, काली मंदिर और भैरव मंदिर को भी रोशनी से सजाया गया। मंदिर परिसर में दीपों की कतारों ने विशेष आकर्षण पैदा किया। श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से मंदिर को सजाकर मां के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। देर शाम तक धाम में भक्तिमय माहौल बना रहा।
मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवन पांडेय, उपाध्यक्ष नंदा बल्लभ तिवारी, सचिव सुरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष गिरीश तिवारी, सहयोग कार्यालय प्रभारी हरीश जोशी, सूरज तिवारी, विपिन तिवारी, मनोज तिवारी, हिमांशु पांडेय, मोहन पांडेय और दिनेश पांडेय सहित अन्य लोगों ने मंदिर की सजावट एवं दीप प्रज्ज्वलन में सहयोग किया।
गौरतलब है कि मां पूर्णागिरि धाम उत्तर भारत के प्रमुख सिद्ध शक्तिपीठों में शामिल है। टनकपुर के निकट अन्नपूर्णा पर्वत पर स्थित इस धाम में वर्षभर देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। दीपावली पर धाम में हुई विशेष सजावट ने धार्मिक आस्था के साथ पर्व की खुशियों को भी विशेष रंग दिया।
फोटो …
फूलों की झालरों से सजाया गया मां पूर्णागिरि का दरबार।



#मांपूर्णागिरिधाम #पूर्णागिरिमंदिर #दीपावली2026 #कार्तिकअमावस्या #टनकपुर #चंपावत #उत्तराखंड #शक्तिपीठ #देवभूमि #मांपूर्णागिरि #दीपोत्सव #उत्तराखंड_की_आस्था

More Stories
दवा समझकर बुजुर्ग महिला ने खाया जहरीला पदार्थ
राज्य स्थापना दिवस के चलते 9 नवंबर को नहीं होगा जनता मिलन कार्यक्रम
ITBP को 1,462 किलो ताजे फल-सब्जियों की आपूर्ति, सीमांत किसानों को मिला सीधा बाजार