डाकघर से अब विदेशों से आने वाली रकम पाना हुआ आसान, IPPB ने रिया मनी ट्रांसफर से मिलाया हाथ
ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय मनी ट्रांसफर की सुविधा, देशभर के डाकघरों के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे धनराशि
चंपावत। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए विदेशों से धनराशि प्राप्त करना अब पहले से अधिक आसान होगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) और रिया मनी ट्रांसफर के बीच हुई साझेदारी से अंतरराष्ट्रीय इनवर्ड मनी ट्रांसफर सेवा को डाकघर नेटवर्क के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने की पहल की गई है।
लोहाघाट उपमंडल के सहायक अधीक्षक डाकघर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साझेदारी के तहत विदेशों से भारत भेजी जाने वाली धनराशि देशभर में फैले डाकघरों के मजबूत नेटवर्क के माध्यम से प्राप्त की जा सकेगी। इससे लोगों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती तरीके से विदेश से भेजी गई रकम हासिल करने की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि यह सुविधा विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उन परिवारों के लिए लाभकारी होगी, जिन्हें बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं तक पहुंचने में भौगोलिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अब दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी आधुनिक वित्तीय सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
आईपीपीबी और रिया मनी ट्रांसफर की यह साझेदारी वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे डाकघर नेटवर्क के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक अंतरराष्ट्रीय धन हस्तांतरण सेवाओं की पहुंच मजबूत होगी।

More Stories
दीपावली पर दीपों से जगमगाया मां पूर्णागिरि धाम, फूलों की झालरों से हुई भव्य सजावट
दवा समझकर बुजुर्ग महिला ने खाया जहरीला पदार्थ
राज्य स्थापना दिवस के चलते 9 नवंबर को नहीं होगा जनता मिलन कार्यक्रम