प्रेमनगर पाटन के लोगों ने पेयजल की समस्या पर प्रदर्शन किया
लोहाघाट। पाटन-पाटनी ग्राम पंचायत के प्रेमनगर के लोगों ने पेयजल की समस्या पर जलसंस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने एक महीने के अंदर हर घर नल, हर घर जल योजना पूर्ण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
पाटन प्रेमनगर के गोविंद बल्लभ खर्कवाल और खष्टी बल्लभ पांडेय के नेतृत्व में लोगों ने हर घर नल, हर घर जल योजना का कार्य पूरा न होने पर आक्रेाश जताया। उन्होंने कहा कि पाटनपुल से प्रेमनगर और राजकीय पॉलीटेक्निक तक करीब 300 परिवार रहते हैं। लेकिन यहां पर कोई भी पेयजल योजना उपलब्ध नहीं है। जिससे सभी लोग गाड़ गधेरे, नौलों और खरीद कर पानी की आपूर्ति करते हैं। अब प्राकृतिक जल स्रोत भी सूखने लगे हैं। उन्होंने कहा कि दो साल पहले जलसंस्थान ने हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत ट्यूबवैल का निर्माण किया जाना और पाटन के उपर प्रस्तावित टैंक निर्माण होना था। उन्होंने बताया कि बीते साल ट्यूबवैल व टैंक का निर्माण किया गया था, लेकिन एक साल से कार्य ठप हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर एक महीने के अंदर लोगों को योजना तैयार कर पानी न मिला तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस मौके पर विक्रम सिंह अधिकारी, जगदीश खर्कवाल, आनंद ओली, मोहन जोशी, विवेक वर्मा, हरीश अधिकारी, सुरेश जोशी, सुंदर नाथ, विशन सिंह अधिकारी, देव सिंह, गिरीश जोशी, प्रवीण तिवारी, उर्वा दत्त जोशी, बची राम गड़कोटी, हरीश चन्द्र तलनियां, नरेन्द्र सिंह चौधरी, प्रकाश चन्द्र गड़कोटी, लीलाधर जोशी, ललित मोहन पुनेठा, जगदीश चन्द्र गड़कोटी, अमर नाथ, जमुना नाथ, हयात सिंह अधिकारी, दीपक सिंह अधिकारी आदि कई लोग मौजूद रहे।
फोटो।
परिचय। लोहाघाट के प्रेमनगर पाटन में पेयजल की समस्या पर लोगों ने प्रदर्शन किया।
प्रेमनगर पाटन के ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

More Stories
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में चंपावत जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन हाईस्कूल में 5वां, इंटरमीडिएट में चौथा स्थान
बोर्ड परीक्षा परिणाम में अपेक्षा से कम नंबर आने पर छात्र ने लगाई फांसी
डॉ. लता खर्कवाल ने लोहावती नदी एवं उसके आसपास के जल स्रोतों की गुणवत्ता पर किया शोध