July 28, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

एक्सपायरी दवा और प्रतिबंध दवा की बिक्री को रोकने के लिए चलाया अभियान, 5 मेडिकल स्टोर की जांच की

चंपावत।
सुरक्षित दवा – सुरक्षित जीवन, अभियान के अंतर्गत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत द्वारा आज 26 मई को जिले के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया
जिसका उद्देश्य मेडिकल स्टोर्स में आने वाली नकली व स्तरहीन दवाओं पर नियंत्रण करना, वैक्सीन के लिए प्रॉपर कोल्ड चेन मैंटेन करना, प्रत्येक नागरिक को सही व गुणवत्ता पूर्ण औषधियाँ उपलब्ध करवाना था एन्टीबायोटिकस का दुरुपयोग रोकना, एक्सपायरी दवाओं का निस्तारण करना, व प्रॉपर बिलिंग के माध्यम से दवाओं की खरीद व बिक्री कराना था।
नगर क्षेत्र में 5 मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया जिसमें खर्कवाल मेडिकल स्टोर, बुराठी मेडिकल स्टोर, चेतन मेडिकल स्टोर इत्यादि संचालकों को औषधि भंडारण में आदर्श नियमों का पालन करने, एक्सपायरी ड्रग्स हेतु पृथक भंडारण व ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के अनुसार निस्तारण करने के निर्देश दिये गए।
निरीक्षण में सिविल जज माननीय भवदीप रावते, वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी भूपेश जोशी, वरिष्ठ ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर हर्षिता आदि अधिकारी सम्मिलित थे।

शेयर करे