June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल

चंपावत। लोहाघाट चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में नर्सिंग कॉलेज के समीप बनबसा से पिथौरागढ़ जा रहे पिता पुत्र की बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार अपनी बाइक से बनबसा गड़ीगोठ निवासी धीरज प्रसाद उम्र उम्र 31 वर्ष अपने पिता रमेश प्रसाद उम्र 55 वर्ष के साथ पिथौरागढ़ की तरफ जा रहे थे।
इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस द्वारा दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से धीरज प्रसाद को हायर सेंटर रेफर किया गया। घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर रवि ने बताया कि धीरज प्रसाद के पैर में गंभीर चोट आई है उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है जबकि पिता रमेश प्रसाद उपचार जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शेयर करे

You may have missed