थाना लोहाघाट क्षेत्र अंतर्गत गुमशुदा महिला को थाना लोहाघाट ने सर्विलांस चंपावत की मदद से किया सकुशल बरामद
लोहाघाट। कमल किशोर पुत्र रामलाल निवासी ग्राम कमलेख, लधौन पो.धूनाघाट थाना लोहाघाट थाने में आकर
तहरीर दी कि उसकी पत्नी तुलसी देवी उम्र 32 वर्ष जो दिनांक 09 जनवरी को अपने मायके भिंगराड़ा के लिए गयी थी जो वहाँ नहीं पहुँची और वापस न आने सम्बन्धी दाखिल की तहरीर के आधार पर दिनांक 13 जनवरी को गुमशुदा तुलसी देवी की गुमशुदगी थाने पर दर्ज की गयी थी। आज दिनांक 19 जनवरी को गुमशुदा तुलसी देवी को सर्विलांस चंपावत की मदद से सकुशल बरामद कर गुमशुदा के पति कमल किशोर उपरोक्त के सुपुर्द किया गया। गुमशुदा के परिजनों द्वारा चंपावत पुलिस वह थाना लोहाघाट पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस टीम में SI कुंदन सिंह बोरा थाना लोहाघाट,ASI धर्मेंद्र प्रसाद (जांच अधिकारी) थाना लोहाघाट हे.का. हेमंत लूंठी थाना लोहाघाट
का.विनोद जोशी सर्विलांस चंपावत शामिल रहे।

More Stories
कारगिल के अमर शहीदों को कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि, ‘काली कुमूं’ पुस्तक का हुआ विमोचन
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी