September 15, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

गोविंद वर्मा के द्वारा किए गए विकास कार्य लिखेंगे जीत की पटकथा

Dukan Ad
Dukan Ad

गोविंद वर्मा के द्वारा किए गए विकास कार्य लिखेंगे जीत की पटकथा
चंपावत। लोहाघाट नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद वर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया। रविवार को धुआंधार प्रचार किया गया। गोविंद वर्मा द्वारा नगर में किए गए विकास कार्यों को आम जनता को बताया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न टोलियों के माध्यम से भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद वर्मा के लिए वोट मांगे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक सचिन जोशी, जीवन गए गहतोड़ी के नेतृत्व में विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर वोट मांगे। कहा कि गोविंद वर्मा के कार्यकाल में लोहाघाट नगर विकास की ओर अग्रसर हुआ। गोविंद ने सबका साथ सबका विकास की परिकल्पना को साकार किया चाहे वह पूर्व सैनिक हो पिछड़ा वर्ग हो। उनके मिलनसार व्यक्तित्व का उन्हें बार भी लाभ मिल रहा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर लोहाघाट की खड़ी बाजार, स्टेशन बाजार, मीना बाजार, पिथौरागढ मार्ग, गांधी चौक आदि स्थानों पर जनसंपर्क किया। लोगों से विकास के लिए भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद वर्मा के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया। चुनाव प्रचार में नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, सतीश पांडेय, गिरीश कुंवर, सुभाष बगौली, आनंद अधिकारी, सतीश खर्कवाल, एलएम कुंवर, दीपक जोशी, मोहन पाटनी,नन्नू वर्मा,चन्द्रशेखर बगौली, जीवन गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।
शेयर करे