भाजपा ने समरसता और लोकप्रियता के आधार पर गोविंद को टिकट दिया : निर्मल माहरा
लोहाघाट। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने कहा कि भाजपा ने समरसता की भावना से लोहाघाट के साथ कई जगहों पर बगैर भेदभाव के टिकट का वितरण किया है। जिसमें से लोहाघाट में भी लोकप्रियता के आधार पर ओबीसी प्रत्याशी को टिकट दिया है।
रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष माहरा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कुछ लोग ये आरोप लगा रहे हैं कि निकाय चुनाव में भाजपा ने सामान्य सीट होने के बाद भी ओबीसी वर्ग के प्रत्याशी गोविंद वर्मा को अध्यक्ष पद के भाजपा से टिकट दिया है। माहरा ने कहा कि भाजपा हमेशा समरसता की भावना से आगे चली है। पार्टी सभी जाति धर्म के लोगों के साथ मिलकर चलती है। माहरा ने कहा कि भाजपा ने हल्द्वानी में भी ओबीसी वर्ग को टिकट दिया है। जिलाध्यक्ष माहरा ने कहा कि पर्यवेक्षक आए, रायशुमारी हुई, रैपिड सर्वे हुआ सारी रिपोर्टें गई। जिसके बाद योग्य दावेदारों को ही टिकट दिया गया है। माहरा ने कहा कि भाजपा भारत को विश्वगुरु बना रही है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति कहे कि उन्होंने पार्टी को बनाया है तो यह गलत है। हालांकि माहरा ने कहा कि आठ जनवरी तक जिले के सभी नाराज प्रत्याशियों से वार्ता कर मनाया जा रहा है, जिसके बाद निष्कासन की प्रक्रिया चलेगी। माहरा बोले जिले में चारों निकायों में भाजपा जीत रही है। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद वर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, जीवन गहतोड़ी, चन्द्रशेखर जोशी, चन्द्रशेखर बगौली, गिरीश कुंवर, सुरेन्द्र बोहरा, नन्नू वर्मा आदि मौजूद रहे।
परिचय।लोहाघाट में भाजपा जिलाध्यक्ष ने की पत्रकार वार्ता की।
More Stories
लोहाघाट डिपो की बस475 किमी का सफर लेकिन 2 किमी में दे गई दगा, 20 पुरानी बसों का हो रहा संचालन
पूर्णागिरि मार्ग पर हाथी का हमला तहसनहस की रसोई
एंटी ड्रग सेल ने पीजी कॉलेज लोहाघाट में ” ज़िन्दगी को हाँ, नशे को ना कहें के तहत शपथ संपन्न करवाई