July 28, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

निवर्तमान पालिका अध्यक्ष की धर्मपत्नी ममता वर्मा निर्दलीय प्रत्याशी के चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ़्तार

चंपावत।
निवर्तमान पालिका अध्यक्ष की धर्मपत्नी ममता वर्मा निर्दलीय प्रत्याशी के चुनाव प्रचार ने शनिवार को रफ्तार पकड़ ली है।
युवाओं की टीम ने ममता वर्मा के लिए ग्याली सेरान, मल्लीहाट,नागनाथ आदि क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया । इस दौरान विजय वर्मा द्वारा उनके कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को बताया गया।
इस दौरान चंपावत नगर को सुंदर बनाने विभिन्न वार्डों में पार्क निर्माण, नगरीय क्षेत्र में पार्किंग, सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश जैसे विकास कार्यों को बताया। इस दौरान उन्होंने कहा की ममता वर्मा योग्य और शिक्षित महिला हैं जनता का आशीर्वाद मिलने पर चंपावत के विकास में चार चांद लगा देंगी।
चुनाव प्रचार में विजय वर्मा,प्रमोद बड़ेला, रामू पालीवाल, दीपक भट्ट , अंकित खर्कवाल, अभिषेक गंगोला,दीक्षित भट्ट , रोहित खर्कवाल, बसंत जोशी , मोहित सिंह,मनीष चौधरी, भगवत सिंह चौधरी , हिमांशु, पवन, आशु ,नवीन कापड़ी , विपिन खर्कवाल , गिरीश खर्कवाल मौजूद रहे।

शेयर करे