April 24, 2025

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

नगर निकाय चुनाव अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता मेहता चौधरी ने नामांकन वापस लिया

नगर निकाय चुनाव अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता मेहता चौधरी ने नामांकन वापस लिया

चंपावत।
नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता मेहता चौधरी ने नामांकन वापस लेते हुए भाजपा प्रत्याशी का दामन थाम लिया है। अब प्रत्याशी निर्दलीय ममता वर्मा कांग्रेस की नीमा कठायत और भाजपा उम्मीदवार प्रेमा पांडे के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। नामांकन वापस लेने के बाद सुनीता मेहता चौधरी ने कहा कि वह भाजपा का समर्थन करेंगी
सुनीता चौधरी मेहता ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों से प्रभावित होकर नामांकन वापस लिया है और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन का निर्णय लिया है। अब चंपावत नगर पालिकाध्यक्ष पद पर 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पांडेय, कांग्रेस की नीमा कठायत और निर्दलीय ममता वर्मा प्रत्याशी हैं। वहीं मोहन भट्ट के नाम वापस लेने से कनलगांव से गौरव पांडेय का निर्विरोध सभासद बनना तय है। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला मेहरा ने दावा किया कि भाजपा चंपावत सहित सभी चारों नगर निकायों में अध्यक्ष और सभासद पद पर विजयी होगी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना, पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, हरीश पांडेय, शंकर सिंह खाती, रवींद्र सिंह तड़ागी, नंदन तड़ागी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

शेयर करे