November 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

19 घंटे बाद लोहावती नदी से कैंटर को काटकर निकाला चालक का शव

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट। बुधवार रात लगभग 9:30 बजे के आसपास टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में लोहाघाट में हुई कैंटर दुर्घटना में लापता चालक लीलाधर भट्ट निवासी कोट अमोड़ी का शव 19 घंटे बाद निकाल लिया है। जबकि दुर्घटना में घायल युवा सोनू राय को रात ही में वाहन से निकाल कर उपचार के लिए चंपावत जिला चिकित्सालय भेज दिया गया था वही सुबह चालक के गांव कोट अमोड़ी के ग्रामीण दुर्घटना स्थल में पहुंचे जहां प्रशासन के द्वारा चालक को वाहन से निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था सुबह 10:00 बजे के लगभग किसी तरह हाइड्रा क्रेन मौके पर पहुंची लेकिन क्रेन के द्वारा वाहन को नहीं उठाया जा सका वही ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान में हो रही देरी व अव्यवस्थाओं पर आक्रोश जताते हुए मौके पर हंगामा खड़ा कर दिया। मंडल अध्यक्ष धूरा नवीन भट्ट और सामाजिक कार्यकर्ता मदन महर ने शव को निकालने में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्ति की।
महर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धाम की चंपावत जिले को आदर्श जिला बनना चाहते हैं लेकिन जिले में 19 घंटे बाद भी शव नहीं निकाल पाए। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास क्रेन की व्यवस्था भी नहीं थी। चलती से हाइड्रा लाया गया जिसको लाने में भी समय लगा ।
ग्रामीणों ने इसे प्रशासन की नाकामी करार दिया ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा आदर्श जिला चंपावत में घटना दुर्घटना के वक्त लोगों की जान बचाने के लिए संसाधन तक उपलब्ध नहीं है जिले में एक अदद क्रेन तक उपलब्ध नहीं है ग्रामीणों ने कहा इतनी देर में तो घायल व्यक्ति की जान चली जाएगी ग्रामीणों ने कहा सुबह से वाहन को उठाया तक नहीं जा सका उन्होंने कहा यह प्रशासन की घोर लापरवाही है किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया गया । एसडीआरएफ और फायर की टीम में वहां को काटकर बड़ी मुश्किल से शव को निकाला।
वहीं घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक अजय गणपति और सीओ वंदना वर्मा रेस्क्यू कराने के लिए स्वयं पहुंचे।

शेयर करे