प्रकाश नाथ ने गोरलचौड़ वार्ड से नामांकन वापस
लिया
चंपावत। चंपावत नगर पालिका चुनाव में गोरल चौड़वार्ड से निर्दलीय प्रकाश नाथ ने नामांकन वापस ले लिया है अब सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी रोहित बिष्ट और राज्य आंदोलनकारी मंदीप ढेक में होगा। प्रकाश नाथ ने बताया कि उन्होंने भाजपा में अपनी निष्ठा जताते हुए नामांकन वापस लिया है। प्रकाश नाथ के नामांकन वापस लेने से अब दोनों प्रत्याशियों में कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है।

More Stories
चंपावत में 55.52 करोड़ से बन रहा साइंस सेंटर, चाय बागान में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं
दीपावली से पहले लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे
प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल