November 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

लोहाघाट में अंगीठी की गैस लगने से एक व्यक्ति की मौत

Dukan Ad
Dukan Ad

कोयले की गैस से एक नेपाली मजदूर की मौत

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में तीन नेपाली मजदूरों को कोयले की गैस लगने से एक मजदूर की मौत। मजदूर की मौत के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
नगर लोहाघाट के कोलीढेक मार्ग में बुधवार की रात को तीन नेपाली मजदूर अपने कमरे में कोयला जलाकर सो गए थे। रात के वक्त कोयले की गैस लगने से तीनों बेहोश हो गए। सुबह के वक्त दो मजदूरों को होश आया और एक बेहोश पड़ा रहा। दोनों मजदूरों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया को इसकी सूचना दी। जुकरिया ने उपजिला अस्पताल में बेहोश मजदूर लक्ष्मण भट्ट (40) निवासी महेन्द्र नगर नेपाल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉ. विराज राठी और अन्य स्टाफ ने करीब तीन घंटे तक मजदूर का उपचार कर ऑक्सीजन लेबल को बढाया। जिसके बाद जिला अस्पताल चम्पावत उपचार के लिए भेजा। उपचार के दौरान मजदूर की मौत हो गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष जुकरिया ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जिसके बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।
परिचय..उपजिला अस्पताल में लोहाघाट में कोयले की गैस लगने के बाद गुरुवार सुबह भर्ती मजदूर

शेयर करे