June 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद वर्मा के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ हुआ।

लोहाघाट में भाजपा का चुनाव कार्यालय खुला
लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद वर्मा के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बुधवार को मीना बाजार लोहाघाट में शाम साढे चार बजे देव डांगर उमेश पांडेय ने चुनावी कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। पंडित उमेश पुनेठा ने पूजा अर्चना संपादित की। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भाजपा के प्रत्याशी गोविंद वर्मा को चुनाव जिताने का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, सतीश खर्कवाल, राजू गड़कोटी, गिरीश कुंवर, दीपक सुतेड़ी, चन्द्रशेखर बगौली, महेश बोहरा,जीवन गहतोड़ी, लता वर्मा,कैलाश पांडेय, भास्कर गड़कोटी, नरेश फत्र्याल,जगदीश ओली आदि मौजूद रहे।

शेयर करे