चंपावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों से जनसंपर्क किया
लोहाघाट। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर लोहाघाट में जनसंपर्क किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रंजीत सिंह अधिकारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
बुधवार को दोपहर करीब दो बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट में जनसंपर्क किया। उन्होंने निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रंजीत सिंह के साथ नगर के हथरंगिया, मीनाबाजा, खड़ी बाजार, स्टेशन बाजार, पिथौरागढ़ रोड, खेतीखान रोड, पैट्रोल पंप रोड, डाकबंगला रोड आदि स्थानों में जन संपर्क किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, नगर अध्यक्ष डॉ.अमर सिंह कोटियाल, शैलेंद्र राय, डॉ.महेश ढेक, बल्लू माहरा, गिरधर अधिकारी, चांद बोहरा, विजय माहरा आदि शामिल थे।

More Stories
जनता मिलन में 208 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने की नारेबाजी
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन