चंपावत से नीमा कठायत, लोहाघाट नगर पलिका से गिरधर सिंह अधिकारी और बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह
कांग्रेस प्रत्याशी
चंपावत। नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष पदों के कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिए। 29 दिसंबर को कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों ने ये सूची जारी की है।
काफी विचार और मंथन के बाद चंपावत नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नीमा कठायत, लोहाघाट गिरधर अधिकारी और चंपावत की प्रत्याशी नीमा कठायत कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की पत्नी है। वे एक दशक पहले जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। लोहाघाट के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गिरधर अधिकारी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता है। बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने वीरेंद्र सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।
कांग्रेस के पालिकाध्यक्ष पद के प्रत्याशीः
चंपावतः नीमा कठायत।
लोहाघाटः गिरधर सिंह अधिकारी।
बनबसाः वीरेंद्र सिंह

More Stories
ज्ञान केंद्र बना बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई पाठशाला, डीएम ने की सराहना
ऑरेंज अलर्ट के चलते चम्पावत में बुधवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
चंपावत में ‘जैक्लीन नाशपाती’ की सफल खेती, किसानों के लिए बनी नई उम्मीद