चंपावत। लोहाघाट नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गिरधर सिंह अधिकारी का नाम मतदाता सूची में एन जुड़ पाने के कारण उनका नामांकन नहीं हो पाया। संभावना जताई जा रही है कि उनके पुत्र रंजीत सिंह अधिकारी कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन कठायत का कहना है कि नामांकन सूची में गिरधर सिंह अधिकारी के नाम जोड़ने को लेकर प्रक्रिया कर दी थी लेकिन मतदाता सूची में नाम ना जुड़ पाना गंभीर विषय है। शीघ्र नए प्रत्याशी का नाम घोषित किया जाएगा।

More Stories
जनता मिलन में 208 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने की नारेबाजी
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन