November 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

निकाय चुनाव …मल्लीमादली को छोड़ सभी वार्डों में भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किये

Dukan Ad
Dukan Ad

मल्लीमादली को छोड़ सभी वार्डों में भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किये
चंपावत।
भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में वार्ड सदस्यों को भी पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ा रही है। चंपावत के सभी नगर पालिका के वार्डों में भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें छतार वार्ड से सूरज बोहरा तल्ली मादली से मणीप्रभा तिवारी कनलगांव से मोहन भट्ट गोरलचौड़ से रोहित बिष्ट जूप से कलावती देवी नागनाथ वार्ड से अनीता प्रहरी बालेश्वर वार्ड से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सनी वर्मा की धर्मपत्नी पूजा वर्मा भैरवा से नंदन सिंह तडागी को टिकट दिया गया है। जबकि मल्ली मादली से अभी किसी को टिकट नहीं मिला।
गोरलचौड़ वार्ड से राज्य आंदोलनकारी मंदिर ढेक के निर्दलीय मैदान में उतरने से मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है

शेयर करे