June 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत चोरी की घटना के 10 हजार रूपये के ईनामी अपराधी को टनकपुर क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार

चंपावत।
लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत चोरी की घटना के 10 हजार रूपये के ईनामी अपराधी की टनकपुर क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार

अभियान के क्रम में 02 अपराधियो को पूर्व में अमृतसर, पंजाब तथा लोहाघाट क्षेत्र से भी किया जा चुका है गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने वांछित आरोपियों को पकड़ने के निर्देशदिए थे। इसी क्रम में जनपद चम्पावत के थाना लोहाघाट* क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 04.12.2024 को वादी संदीप कुमार* निवासी लोहाघाट द्वारा सूचना दी गयी कि उसका कीमती सामान (चांदी के जेवर) अपने कार्यस्थल नगर पालिका बारात घर* में सुरक्षित रखे गये थे जिन्हे हिमांशु शर्मा उर्फ तोता पुत्र राजपाल शर्मा, निवासी वार्ड न0-01, शारदा चुंगी, थाना टनकपुर, जनपद चम्पावत जो कि चम्पावत व लोहाघाट में टेन्ट हाउस में लेबरी का कार्य करता है, के द्वारा चोरी किया गया है।

उक्त सूचना पर थाना लोहाघाट में मु0अ0सं0-59/2023 अन्तर्गत धारा 380 भादवि पंजीकृत कर उ0नि कुन्दन सिंह बारो, थाना लोहाघाट के नेतृत्व में विवेचना जारी की गयी। पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी करने के उपरान्त जब उक्त अभियुक्त के घर में दबिश दी गयी तो उक्त अभियुक्त घर पर नही पाया गया। अभियुक्त हिमांशु शर्मा उर्फ तोता *निरन्तर फरार चल रहा* था तथा अपनी पहचान छुपा रहा था।

पुलिस टीम द्वारा लगातार कार्यवाही के उपरान्त भी जब उक्त अभियुक्त फरार था तो दिनांक 12.02.2024 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत* के निर्देशानुसार उक्त अभियुक्त को *वांछित घोषित* किया गया । उक्त के उपरान्त भी जब अभियुक्त प्रकाश में नही आया तो दिनांक 05.10.2024 को उक्त अभियुक्त के विरूद्ध जनपद स्तर से *10,000/रू0 का ईनाम घोषित* किया गया । अभियुक्त हिमांशु शर्मा उर्फ तोता पुत्र राजपाल शर्मा उपरोक्त के विरुद्ध मा.न्यायालय श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चम्पावत द्वारा दिनांक 10/04/24 को एन.बी.डब्ल्यू. व दिनांक 12/11/2024 को मा0 न्यायालय द्वारा अभियुक्त हिमांशु उपरोक्त के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 82 ८०प्र०सं० की आदेशिका जारी की गयी थी।

पुलिस टीम की लगातार कार्यवाही के उपरान्त दिनांक 25.11.2024 को थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा एस०ओ०जी० चम्पावत की मदद से बिचई तिराहे से 50 मीटर पहले टनकपुर, कोतवाली टनकपुर, जनपद चम्पावत से गिरफ्तार किया गया
वांछित/पुरूस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा 02 ईनामी अपराधियो को पूर्व में अमृतसर, पंजाब तथा लोहाघाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया जा चुका है ।
पुलिस टीम में निरीक्षक अशोक कुमार सिह (थाना लोहाघाट)।
उ.नि.मनीष खत्री (प्रभारी एस०ओ०जी०), उ.नि.कुन्दन सिह बोरा (थाना लोहाघाट)। हे.का. 14 ना०पु० हेमन्त लूट्ठी (थाना लोहाघाट) नवल किशोर (एस०ओ०जी० चम्पावत) शामिल रहे।

शेयर करे