चंपावत।
बस चालक द्वारा नशे में बस चलाये जाने पर बस चालक गिरफ्तार एवं बस को किया सीज
पुलिस अधीक्षक
अजय गणपति के निर्देश पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना,चौकी प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में 23 नवंबर की रात्रि में चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट क्षेत्रांतर्गत घाट क्षेत्र में रात्रि में विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एवं 112 हैल्प लाइन की सूचना पर, जनपद पिथौरागढ़ में आर्मी भर्ती में सम्मिलित युवाओं को लेकर टनकपुर जनपद चंपावत आ रही *प्राइवेट बस संख्या UK04PA–1822* को चैक किया गया तो चालक *(इंद्र राम पुत्र हरि राम निवासी चौखुटिया थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा उम्र 59 वर्ष )* के पास DL नहीं पाया गया व चालक के नशे शराब में होने की पुष्टि हुयी। *वाहन चालक द्वारा बिना ड्राइविंग लाइसेंस व नशे शराब में धुत* होकर वाहन चलाने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त *वाहन चालक का अंतर्गत धारा 3/181,185,202,207 mv act में चालान कर गिरफ्तार करते हुए उक्त वाहन को सीज किया* गया।
साथ ही बस में बैठे हुए यात्रियों को अन्य वाहन से उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया गया ।

More Stories
टनकपुर में आरएफसी गोदाम पास हुआ हादसा, तीन युवक घायल
ग्राम प्रधान संगठन की जिला इकाई का हुआ विस्तार, नवीन जोशी जिला महामंत्री बनाए गए
चम्पावत में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 54 विभागों की हुंकार, उक्रांद का मिला समर्थन