चंपावत। देवीधुरा केदारनाथ में बुजुर्ग महिला से चाकू से हमला कर ढाई तोले सोने का गलोबंद लूटने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर का रहने वाला है । पकड़े गए आरोपी का नीरज सिंह पुत्र बची सिंह उम्र-29 वर्ष, निवासी फूलकोट, सिरखोला, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल बताया जा रहा। अभियुक्त की निशानदेही पर लूटे गये पीली धातु के 09 दानों तथा घटना में प्रयुक्त चाकू को किया गया बरामद।
आरोपी के खिलाफ लूट का केस दर्ज होने के साथ ही आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस ने तगड़ा जाल बिछाया गया था।। पाटी के थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए 7 टीमें गठित की गई थी।
पुलिस पर आरोपी को पकड़ने के लिए काफी दबाव था ।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए देवीधुरा बाजार क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले । एक संभावित संदिग्ध व्यक्ति देवीधुरा स्टेशन और बाजार में घूमता नजर भी आ रहा है। संदिग्ध व्यक्ति को लेकर पुलिस पूछताछ भी की थी। तथा उसका फुटेज भी जारी किया था। आरोपी नीरज ने
65 साल की बिशनी देवी को देवीधुरा के पास केदारनाथ क्षेत्र में मुंह बंद करके आए चाकू से हमला कर घायल कर दिया। और गले से ढाई तोले का गलोबंद निकाल कर भाग गया था

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी, मनीष खत्री प्रभारी एसओजी, उ.नि.देवेन्द्र सिंह बिष्ट, चौकी प्रभारी देवीधूरा,मुख्य आरक्षी मनोज बैरी, एस.ओ.जी., सुरेश कुमार, इन्दर सिंह, रमेश कुमार,अशोक वर्मा,नरेंद्र सिंह,विनोद जोशी, दीपक कुमार मौजूद रहे।

More Stories
टनकपुर में आरएफसी गोदाम पास हुआ हादसा, तीन युवक घायल
ग्राम प्रधान संगठन की जिला इकाई का हुआ विस्तार, नवीन जोशी जिला महामंत्री बनाए गए
चम्पावत में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 54 विभागों की हुंकार, उक्रांद का मिला समर्थन