June 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत में नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को धौंन से गिरफ्तार किया

नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को धौंन से गिरफ्तार किया

चंपावत। चंपावत कोतवाली के अंतर्गत 17 साल की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आज दिनांक 5 अक्टूबर को थाना कोतवाली चम्पावत क्षेत्र अंतर्गत  एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई की उसकी नाबालिग पुत्री सुबह 4:00 बजे घर से बिना बताएं कहीं निकल गई थी जो की आज शाम को जब वापस आई तो उसके द्वारा बताया गया कि वाहन संख्या uk03ca 2181 टिप्पर के चालक नरेश सिंह पुत्र

पूरन सिंह बोरा निवासी खिरद्वारी, पोस्ट टनकपुर द्वारा उसके साथ बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए गए।

जिस संबंध में थाना कोतवाली चंपावत में मुकदमा अपराध संख्या 49/2024 अंतर्गत धारा 137(2)/64 BNS 3/4 pocso act तथा 3(2)(V)A SC/ST act पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुऐ करते हुए अभियुक्त  को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान, सीसीटीवी/ सर्विलांस  के माध्यम से धौन क्षेत्र गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

 

 

शेयर करे