लोहाघाट ।
चंपावत-लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर खूना बोरा के पास शुक्रवार को एक डंपर और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए, हालांकि तीनों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को तुरंत उप जिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
प्रभारी थानाध्यक्ष एसएसआई भुवन चंद्र आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में शामिल डंफर यूके 07-सीसी-2086 चंपावत की ओर जा रहा था, जबकि स्विफ्ट डिजायर कार संख्या. डीएल-5सीएम-0706 लोहाघाट की ओर आ रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार को भारी नुकसान पहुंचा। कार सवार दीपांशु जोशी, उनकी पत्नी यामिनी जोशी और बेटी अनन्या, निवासी सितारगंज, मामूली रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की 112 आपात सेवा टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष आर्या ने बताया कि घायलों की हालत सामान्य है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

More Stories
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में चंपावत जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन हाईस्कूल में 5वां, इंटरमीडिएट में चौथा स्थान
बोर्ड परीक्षा परिणाम में अपेक्षा से कम नंबर आने पर छात्र ने लगाई फांसी
डॉ. लता खर्कवाल ने लोहावती नदी एवं उसके आसपास के जल स्रोतों की गुणवत्ता पर किया शोध