चंपावत। नवनिर्मित पार्किंग स्थल में वाहन पार्क न कर रोडवेज स्टेशन में वाहन पार्क करने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को चालान की कार्यवाही की है। रोडवेज स्टेशन में 21 वाहनों का पुलिस ने चस्पा चालान किया है।
सीओ वंदना वर्मा ने एक दिन पूर्व रविवार को व्यापार संघ और स्थानीय लोगों के साथ बैठक की थी जिसमें नवनिर्मित पार्किंग स्थलों में ही वाहन खड़े करने के लिए कहा गया था। नवनिर्मित पार्किंग स्थल में दुपहिया वाहन का ₹10 और चारपहिया का ₹40 किराया लिया जा रहा है
आज नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस विभाग ने कार्यवाही की है। पुलिस टीम में टीआई हयात सिंह,मनोज पंत, योगेश जोशी, कल्यान शामिल रहे।

More Stories
विधायक के कमीशन के आरोपों को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने खारिज किया
NPS-UPS के विरोध में कर्मचारियों ने किया पेंशन उपवास, OPS बहाली की उठाई मांग
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का शाल ओढ़ाकर किया स्वागत