ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर आरक्षी निलम्बित
बनलेख बैरियर से निर्धारित तय सीमा के बाद छोड़े गए वाहन
दो अन्य अपर उपनिरीक्षक व आरक्षी के विरूद्ध प्रारम्भिक जाँच
चंपावत।
टनकपुर चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त होने के कारण बनलेख बैरियर में प्रातः नौ बजे से सायं पांच बजे तक प्रशासन की ओर से वाहनों के आवागमन के लिए समय निर्धारित किया गया है। बनलेख बैरियर में वाहन रोकने की ड्यूटी मै तैनात आरक्षी द्वारा टनकपुर की तरफ निर्धारित समय के बाद वाहनों को
लापरवाही पूर्वक बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति के छोड़ने पर अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर आरक्षी नरेंद्र चंद्र को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है व दो अन्य सिपाही राजेश गिरी और अपर उप निरीक्षक राम सिंह राणा के विरूद्ध प्रकरण में जांच की जा रही है।

More Stories
विधायक के कमीशन के आरोपों को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने खारिज किया
NPS-UPS के विरोध में कर्मचारियों ने किया पेंशन उपवास, OPS बहाली की उठाई मांग
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का शाल ओढ़ाकर किया स्वागत