चंपावत । उत्तराखंड नर्सिंग सर्विसेज एसोसिएशन चंपावत शाखा का द्विवर्षीय अधिवेशन चंपावत जिला अस्पताल सभागार कक्ष में सोमवार को संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से सीमा खान को जिलाध्यक्ष चुना गया है। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।सोमवार को प्रांतीय कार्यकारणी के दिशा निर्देशन पर प्रदेश अध्यक्ष भारती जुयाल, प्रदेश महामंत्री एलवीना मैथ्यू, प्रदेश प्रभारी गिरीश उनियाल, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष जयंती रावत व उपनिदेशक नर्सिंग मंजू कैड़ा की उपस्थिति व दिशा निर्देश में अधिवेशन संपन्न किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें सीमा खान को जिलाध्यक्ष, हरीश आर्य को जिला सचिव, सीमा सिंह को कोषाध्यक्ष, राजेश गोस्वामी को उपाध्यक्ष, हिमांशु कोहली व संजय दताल को संगठन मंत्री, शशि प्रभा राय को सलाहकार, संगीता बोहरा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वही सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।


More Stories
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
खबर का असर… डीएम के निर्देश पर ब्लॉक कार्यालय परिसर में फेंके 250 पौधों का रोपण किया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला