व्यवहार पर उठे सवाल, टनकपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी जांच अधिकारी बनाए गए
चंपावत। चंपावत जिले के ASI को निलंबित कर दिया गया है। सस्पेंड एएसआई बाराकोट में तैनात था। मामले की जांच टनकपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी करेंगे। जांच तक निलंबित एएसआई को चंपावत पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है। बताया जा रहा है कि बाराकोट में उनके बुरे व्यवहार को लेकर एसपी को शिकायत मिली थी।पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि बाराकोट के एएसआई नरेश कुमार को 1 सितंबर को निलंबित किया गया है। मिस कंडक्ट का आरोप लगने के बाद उन पर ये कार्रवाई की गई है। साथ ही निलंबित दरोगा को पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच टनकपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा करेंगे।

More Stories
‘युवा उत्तराखंड’ पुस्तक के कवर पृष्ठ का लोकार्पण
800 रुपये में बिना जांच मेडिकल रिपोर्ट! जिला अस्पताल के ENT सर्जन ने मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए लिखी जांच
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय