June 9, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

आदर्श कॉलोनी होली मैदान में खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

लोहाघाट। नगर के आदर्श कालोनी में बिना किसी सरकारी मदद के होली कमेटी वेलफेयर सोसाइटी ने  खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस दौरान होली कमेटी की ओर से विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आदर्श कालौनी लोहाघाट के होली मैदान में होली कमेटी के अध्यक्ष हरीश सिंह रावत के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, चंमच दौड़, खो-खो, रस्साकस्सी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अव्वल आए विजेताओं को राजकमल जोशी ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन होली कमेटी के उपाध्यक्ष केदार सिंह बोहरा ने किया। इस मौके पर मान सिंह, कमल जोशी , दिनेश जोशी, सुंदर बिष्ट, ज्वाला दत्त जोशी, दीपक बोहरा, राम सिंह अधिकारी, विक्रम सिंह, विमलेश, मन्नु राय, मोहित, सुभाष गस्वामी ने सहयोग किया।

शेयर करे