September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

मां पूर्णागिरि मार्ग में किरोड़ा नाले में बहे 9 वर्षीय बच्चे का शव18 दिन बाद शारदा बैराज से मिला

Dukan Ad
Dukan Ad

पूर्णागिरि मार्ग पर किरोड़ा नाला के तेज उफान में 9 अगस्त को हुए जीप हादसे में 2 लोगों की मौत भी हुई थी, अब मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 3

टनकपुर। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में पूर्णागिरि मार्ग पर उफनाए किरोड़ा नाले में 9 अगस्त को हुए हादसे में बहा 9 वर्षीय बच्चे का शव 18वें दिन बरामद हुआ है। 26 अगस्त को शारदा बैराज में तैनात सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घटना के बाद से लगातार पुलिस, अग्निशमन और सीआईएफ की टीम लापता बच्चे की तलाश कर रही थीं। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि शव की शिनाख्त 9 वर्षीय मंगल सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह, निवासी विजयपुर, खटीमा के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 9 अगस्त को किरोड़ा नाले में मैक्स जीप बह गई थी। हादसे में मंगल की बहन बलविंदर कौर सहित 2 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 9 वर्षीय मंगल बहने के बाद लापता हो गया था। जीप में सवार लोग खटीमा से मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे।

शेयर करे