खेतीखान में रामयज्ञ के साथ रामलीला का भव्य समापन
खेतीखान (चम्पावत)। आदर्श रामलीला कमेटी खेतीखान की ओर से आयोजित श्रीराम महायज्ञ एवं रामलीला का शनिवार को विधि-विधान के साथ भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया।
यज्ञ में मुख्य यजमान यशपाल मनराल रहे। प्रातःकाल से ही पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना और हवन कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर रामलीला के निर्देशक गोपाल सिंह मनराल और सह निर्देशक मनोज सहित पवन देउपा, रघुराज देउपा, पुष्कर मनराल, लक्ष्मण सिंह बोहरा, विजय फर्त्याल, नरेंद्र सिंह बोहरा, प्रकाश सिंह बोहरा, रघुवर सिंह बोहरा समेत कमेटी के अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
समापन अवसर पर रामलीला कमेटी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों और श्रद्धालुओं का आभार जताया।

More Stories
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, नोडल अधिकारियों को दिए निर्देश
50 ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने का लक्ष्य, 60 दिन चलेगा जागरूकता अभियान
दीपावली पर पटाखों की अस्थायी दुकानें लगाने के लिए जारी हुए दिशा-निर्देश