चंपावत । कोलकाता में आरजीकर मेडिकल कॉलेज और रुद्रपुर में नर्स के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में शनिवार को एसएसजे परिसर चंपावत में छात्र छात्राओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया । केंडिल मार्च निकाल कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आरोपियों पर सख्तसे सख्त कार्यवाही की मांग क गई। छात्राओं ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की तथा ड्यूटी में तैनात महिला कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करने की बात कही। इस दौरान
छात्र संघ अध्यक्ष मुकेश महर , पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनीष महर छात्र नेता संदीप रावत, छात्र नेता विकाश चौधरी,काजल, रोशनी, ज्योति आदि छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

More Stories
जनता मिलन में 208 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने की नारेबाजी
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन