शिव शक्तिपीठ मानेश्वर में रविवार को शिवार्चन व विशाल भंडारे का होगा आयोजन
-कुलपुरोहित उमा शंकर कुलेठा मुख्य आयोजक
चंपावत। एतिहासिक शिव शक्ति पीठ और अनादि काल से कैलाश मानसरोवर यात्रा का प्रमुख पडाव रहे मानेश्वर धाम में रविवार को शिवार्चन के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
नवनियुक्त मठाधीश के दिशा निर्दशन में आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन की अगुवाई चंदवंशीय राजपुरोहित परिवार के युवा पंडित उमाशंकर कुलेठा करेंगे। इस आयोजन में चम्पावत लोहाघाट सहित कुमाऊँ के अन्य जनपदों के विद्वानजनो को भी आमंत्रित किया गया है। रविवार को सुबह श्री गणेश पूजन के साथ ही शिवार्चन और हवन यज्ञ होगा। दोपहर बाद विशाल भंडारे में सैकडों लोग प्रसाद ग्रहण करेगे।
इधर आयोजन की तैयारियां शुरु हो गयी है। डडा कुलेठी,डुगरासेठी ढकना के साथ ही लमाई मझेड़ा चौडाराजपुर खूना और बलाई क्षेत्र के लोगों में आयोजन को लेकर उत्साह बना हुआ है।

More Stories
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
खबर का असर… डीएम के निर्देश पर ब्लॉक कार्यालय परिसर में फेंके 250 पौधों का रोपण किया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला