थाना पाटी पुलिस ने किया पोक्सो एक्ट के वाँच्छित आरोपी को गिरफ्तार
चंपावत।
कोतवाली चम्पावत में दो जून को पीडिता की माता की तहरीरी सूचना पर कोतवाली चम्पावत में जीरो एफ.आई.आर.धारा 64 BNS व 5 J(2)/6 पोक्सो एक्ट बनाम् चन्दन सिंह अधिकारी पंजीकृत किया गया।
घटनास्थल ग्राम मुलाकोट थाना पाटी क्षेत्र का होने के कारण कोतवाली चम्पावत द्वारा जीरो FIR को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना पाटी ट्रांसफर किया गया । थाना पाटी में जीरो FIR को FIR N0 17/2024 में दर्ज कर विवेचना म.उ.नि. लता बिष्ट के सुपुर्द की गई थीं ।
अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक के द्वारा मामले की
को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित कर आरोपी अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये थे। पुलिस टीम द्वारा आज 9 जून को वाँच्छित चन्दन अधिकारी को पाटी से गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पकड़े गए अभियुक्त का नाम चन्दन अधिकारी उम्र 22 वर्ष पुत्र डुगर सिंह अधिकारी निवासी ग्राम मुलाकोट थाना पाटी का रहने वाला है । पुलिस टीम में ओम प्रकाश थानाध्यक्ष थाना पाटी,उ.नि. देवेन्द्र बिष्ट चौकी प्रभारी देवीधुरा,म.उ.नि. लता बिष्ट थाना पाटी हे.का. 87 सीपी रमेश गोस्वामी थाना पाटी का. दीपक सिंह थाना पाटी शामिल रहे।

More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक