July 30, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

CEO ने निलंबित शिक्षक घिसियावन के जिले से बाहर संबध करने की दी संस्तुति

मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत ने निलंबित शिक्षक घिसियावन प्रसाद जिज्ञासु के जिले से बाहर संबंध करने की दी संस्तुति।

मल्लाभैंस कोट राजकीय इंटर कॉलेज, पिथौरागढ़ से निलंबित शिक्षक घिसियावन प्रसाद जिज्ञासु द्वारा दो दबंगों के साथ मिलकर मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ को धमकाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके विरोध में कर्मचारी एवं शिक्षक पूरे कुमाऊं मंडल में धरने पर बैठे हुए हैं। चंपावत में भी कर्मचारी एवं शिक्षक संगठन निलंबित शिक्षक को चंपावत से अन्यत्र संबंध करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारी एवं शिक्षकों की मांग है कि ऐसे विवादित शिक्षक को अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं मंडल नैनीताल में संबंध करना चाहिए। इस मांग को लेकर उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत को ज्ञापन दिया था। आज मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत द्वारा निदेशक माध्यमिक शिक्षा, उत्तराखंड देहरादून तथा मंडलीय अपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊँ मंडल नैनीताल को लिखित पत्र में निलंबित शिक्षक को चंपावत जिले से अन्यत्र संबंध करने की संस्तुति दी है। ज्ञात हो कि घिसियावन प्रसाद जिज्ञासु द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ को धमकाने की प्राथमिकी पिथौरागढ़ में दर्ज की गई है,परंतु वर्तमान तक गिरफ्तारी नहीं हुई है,जबकि कर्मचारियों एवं शिक्षक संगठन लगातार निलंबित शिक्षक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं । इस संदर्भ में एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जनपदीय अध्यक्ष नगेंद्र जोशी सचिव हिमांशु मुरारी तथा फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के जनपदीय महामंत्री जीवन चंद्र ओली ने उक्त घटना को अत्यंत नंदिनीय बताते हुए कहा है कि जब तक निलंबित शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक शिक्षक कर्मचारी संगठनों का विरोध जारी रहेगा।

शेयर करे

You may have missed