लोहाघाट में व्यापारियों ने केंडल मार्च निकालालोहाघाट। नगर लोहाघाट के व्यापारियों ने कोलकाता में आरजी कार मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक और रुद्रपुर में स्टाफ नर्स के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में बाजार में केंडल मार्च निकाला।
शनिवार को नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने वीर कालू सिंह माहरा चौक से गांधी चौक तक केंडल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा में केंडल जलाकर न्याय की गुहार लगाई। व्यापारियों ने दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग उठाई। इस मौके पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दानू सुतेड़ी, महामंत्री विवेक ओली, कोषाध्यक्ष टीकादेव खर्कवाल, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, राजू गड़कोटी, हरीश मेहता, आशीष वर्मा, विनीत सगटा, अमित जुकरिया, दिनेश बोहरा पंकज वर्मा,शैलेन्द्र राय,प्रकाश साह, हरीश मेहता आदि मौजूद रहे।

More Stories
चंपावत में 55.52 करोड़ से बन रहा साइंस सेंटर, चाय बागान में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं
दीपावली से पहले लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे
प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल