मैदान से लेकर पहाड़ तक डॉक्टर हड़ताल पर
जिला अस्पताल में आज नहीं होगी ओपीडी इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी
चंपावत।
कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक और रुद्रपुर में स्टाफ नर्स की हत्या और दुष्कर्म के विरोध में आज जिला अस्पताल के साथ अन्य अस्पतालों में ओपीडी बंद रहेगी इमरजेंसी सेवाएं और पीएम पर ही स्वास्थ्य कर्मी अपनी सेवाएं देंगे। चंपावत में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी शाम 6:00 जिला अस्पताल से कैंडल मार्च निकालेंगे।
दोनों घटनाओं को लेकर मैदान से लेकर पहाड़ तक स्वास्थ्य कर्मियों में भारी आक्रोश है तथा आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही ड्यूटी के दौरान अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग की जा रही है। पीएमएस पीएस खोलिया ने बताया कि जिला अस्पताल में ओपीडी नहीं होगी इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी । रेडियोलॉजिस्ट डॉ प्रदीप बिष्ट ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है । शाम को जिला अस्पताल से सभी स्वास्थ्य कर्मी कैंडल मार्च निकालेंगे।
मैदान से लेकर पहाड़ तक डॉक्टर हड़ताल पर जिला अस्पताल में आज नहीं होगी ओपीडी इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार