October 31, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ योगेन्द्र सिंह रावत ने सुनीं समस्याएं, निष्ठा और अनुशासन से कार्य करने के दिए निर्देश

Dukan Ad
Dukan Ad

पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं, निष्ठा और अनुशासन से कार्य करने के दिए निर्देश

चम्पावत। पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ योगेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को पुलिस लाइन चम्पावत में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सम्मेलन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों से परिचय प्राप्त कर उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में प्रत्येक कार्मिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी पुलिस कर्मी ईमानदारी, अनुशासन और पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने आपसी समन्वय, टीम भावना और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार रखने तथा जनसेवा को सर्वोपरि रखने की अपील की।

मीडिया सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत के अनुसार, उन्होंने पुलिस कर्मियों को कार्यशैली में निरंतर सुधार लाने और हर परिस्थिति में धैर्य एवं जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

शेयर करे