November 1, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

खेतीखान में दीप महोत्सव का कल होगा भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल करेंगे उद्घाटन

Dukan Ad
Dukan Ad

खेतीखान में दीप महोत्सव का कल होगा भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल करेंगे उद्घाटन

मैदान से निकलेगी आकर्षक झांकी, बाजार भ्रमण के बाद पहुंचेगी कार्यक्रम स्थल

खेतीखान (चम्पावत)। खेतीखान में आयोजित होने वाले दीप महोत्सव का शुभारंभ रविवार एक नवंबर को सुबह दस बजे भव्य रूप से किया जाएगा। महोत्सव का उद्घाटन पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर करेंगे।

महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर प्रांगण से आकर्षक झांकी निकाली जाएगी, जो पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

आयोजन समिति अध्यक्ष विजय फर्त्याल और महासचिव यशपाल मनराल के नेतृत्व में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन में उपाध्यक्ष नीरज बोहरा, विवेक पुजारी, बबलू देव, अशोक राज माहरा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र बोहरा, सह कोषाध्यक्ष महेश जोशी, खेल संयोजक आलोक वर्मा, व्यवस्थापक संदीप कलखुड़िया, प्रकाश बोहरा, मनोज माहरा, सचिव निशांत खर्कवाल, दीपक देउपा, संचालक रघुराज देउपा, दिवाकर भट्ट और मीडिया संयोजक पवन देउपा सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।

शेयर करे