ऑल इंडिया फायर सर्विस प्रतियोगिता में चम्पावत के महेंद्र सिंह रावत ने जीता कांस्य पदक
ट्रक पुल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया जिले का मान, पुलिस विभाग में खुशी की लहर
चम्पावत। कर्नाटक के बैंगलुरु में आयोजित द्वितीय ऑल इंडिया फायर सर्विस प्रतियोगिता में चम्पावत के फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है।
प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 31 अक्टूबर तक किया गया। इसमें फायर स्टेशन टनकपुर में तैनात फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने ट्रक पुल (Truck Pull) स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
महेंद्र सिंह की इस उपलब्धि को उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शारीरिक क्षमता का परिणाम माना जा रहा है। उनकी सफलता से चम्पावत पुलिस परिवार में खुशी का माहौल है।
चम्पावत पुलिस की ओर से महेंद्र सिंह रावत को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।

More Stories
खेतीखान में दीप महोत्सव का कल होगा भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल करेंगे उद्घाटन
पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ योगेन्द्र सिंह रावत ने सुनीं समस्याएं, निष्ठा और अनुशासन से कार्य करने के दिए निर्देश
38 साल की सेवा के बाद वन दरोगा करम सिंह बिष्ट सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभीनी विदाई