चंपावत। आमोडी के दुधौरी क्षेत्र निवासी भारतीय सेना में हवलदार, स्वर्गीय नवीन सिंह, 3 नागा रेजीमेंट का 30 जुलाई 2024 को बनबसा के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिनका CH (CC) लखनऊ में इलाज के दौरान 15 अगस्त को निधन हो गया था। हवलदार, स्वर्गीय नवीन सिंह का पार्थिव शरीर आज शुक्रवार को उनके घर पहुंचा, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। सैनिक के शहीद होने से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, प्रशानिक अधिकारी राजपाल चौहान, माननीय मुख्यमंत्री जी के विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार एवम प्रकाश तिवारी द्वारा शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई एवम माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोकाकुल परिवार के लिए शोक संवेदना व्यक्त की । शहीद सैनिक के अंतिम संस्कार में माननीय मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की टीम, गोविंद सामंत और अन्य लोग मौजूद रहे।


More Stories
चम्पावत की साहित्यिक विरासत को सहेजने की पहल, साहित्यकारों की जानकारी जुटाई जा रही
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी
स्कूटी रपटने से महिला की मौत, पति गंभीर घायल