September 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

चंपावत नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

चंपावत। शिव रेसिडेंसी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में चंपावत व्यापार मंडल  के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान व्यापारियों ने एकजुट होकर व्यापारियों के हितों में कार्य करने का संकल्प लिया।

रविवार को शिव रेसिडेंसी में जिला व्यापार मंडल के प्रभारी महेश जोशी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा  रहे। प्रदेश अध्यक्ष वर्मा ने नगर के व्यापारियों से एकता को बनाये रखने और एकजुट होकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने का संदेश दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह, महामंत्री हरीश सक्टा,उपाध्यक्ष कमल दीप तिवारी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पुजारी ने शपथ ली।

इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास साह ने कहा सभी पदाधिकारी मिलकर व्यापारियों के हित में कार्य करेंगे।  व्यापारियों की समस्याओं के साथ सामाजिक कार्यों को भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर का हर व्यापारी 24 घंटे बेहिचक छोटी-बड़ी समस्या के लिए उनसे कह सकता है। शपथ ग्रहण समारोह काा संचालन सामाजिक कार्यकर्ताा राजेंद्र गहतोड़ी ने किया।
व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में  जिला अध्यक्ष चंपावत सतीश जोशी, शंकर पांडे, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद गोयल,प्रांतीय संरक्षक अनिल गोयल,जिला महामंत्री कमलेश राय,नैनीताल जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडेय, विक्की चौधरी  आदि मौजूद रहे।

शेयर करे