September 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

लोहाघाट नगर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट। नगर व्यापार मंडल लोहाघाट के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान व्यापारियों ने एकजुट होकर समस्याओं के निदान का संकल्प लिया।
रविवार को नगर पालिका सभागार में जिला व्यापार मंडल के प्रभारी महेश जोशी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा रहे। प्रदेश अध्यक्ष वर्मा ने नगर के व्यापारियों से एकता को बनाये रखने और एकजुट होकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने का संदेश दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी उर्फ दानू, महामंत्री विवेक ओली और कोषाध्यक्ष टीकादेव खर्कवाल ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष ने कहा कि व्यापार संघ को एक और नया नाम सामाजिक व्यापार संघ। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं के साथ सामाजिक कार्यों को भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर का हर व्यापारी 24 घंटे बेहिचक छोटी-बड़ी समस्या के लिए उनसे कह सकता है। संचालन प्रदेश संगठन मंत्री भैरब राय ने किया।
समारोह में नगर व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रांतीय उपाध्यक्ष शंकर वर्मा,कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल,प्रांतीय संरक्षक अनिल गोयल,जिला महामंत्री कमलेश राय, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष पिथौरागढ़ सुरेश जोशी,जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडेय,निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, हरीश पांडेय, ख़िलानंद जुकरिया, भूपाल सिंह मेहता,नवीन खर्कवाल, विपिन वर्मा, गणेश खर्कवाल,सतीश पांडेय, राजू गड़कोटी, कीर्ति बगौली आदि मौजूद रहे।

 

शेयर करे